भिंडी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहद लाभदायक होते हैं l
भिंडी की सब्जी खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है l
भिंडी शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल्स और फाइबर पाए जाते हैं l
भिंडी का सेवन करने से हार्ट स्वस्थ्य रहता है l क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है l
भिंडी का सेवन करने से वजन काफी कम किया जा सकता है l क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर बार-बार भूख लगने की समस्या दूर करता है l
भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ और भी पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर में इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं l
भिंडी आंखो की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होती है l
भिंडी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है l
भिंडी स्किन पर होने वाले झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं l
All Images : iStock