Baigan Kise Nahi Khana Chhiye – बैगन ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है l अक्सर लोगों के घरों में बैंगन की सब्जी बनती रहती है l बैगन को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे- बैगन की सब्जी, बैगन का भरता और बैंगन का कलोंजी इत्यादि l बैगन कई लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है l बैगन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं l लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनको बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए l
ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन करने से उन्हें कई तरह की परेशानी हो सकती है, जो उनके शरीर के लिए हानिकारक होगा l कुछ लोगों के लिए बैंगन खाना बेहद हानिकारक होता है l बैगन का सब्जी खाना हर किसी के लिए लाभदायक नहीं होता l आइए जानते हैं ऐसे कौन से 5 लोग है जिनको बैगन से दूरी बनाए रखना चाहिए l
किसे नहीं खाना चाहिए बैगन ? (Baigan Kise Nahi Khana Chhiye)
गर्भवती महिलाओं को
जो महिलाएं गर्भवती होती है उन्हें बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए l बैंगन का सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी हानिकारक हो सकता है l मुख्य रूप से प्रेग्नेंसी के पहले महीने में बैंगन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए l
एलर्जी के मरीज (Baigan Kise Nahi Khana Chhiye)

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको बैगन से एलर्जी होती है उन लोगों को बैगन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए l इसमें सोलानिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में जाते ही रिएक्शन पैदा कर देता है l इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, खुजली, हाथ पैर में सूजन और अन्य स्किन संबंधी समस्या हो सकती है l यही कारण है, की एलर्जी वाले मरीजों Baigan Kise Nahi Khana Chhiye को बैगन खाने से मना किया जाता है l अगर आपको अन्य किसी और सब्जी से एलर्जी है, तो वैगन का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें l
खून की कमी या एनीमिया
अगर आपको खून की कमी हमेशा रहती है, तो बैगन खाने से बचें l क्योंकि बैगन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को रोक देते हैं जिससे कुछ समय के लिए खून बनना बंद हो जाता है l ऐसे लोगों को बैंगन खाने से उनकी तबियत खराब होने की संभावना होती है l इसलिए उन्हें बैगन के बजाय आयरन मिलने वाली सब्जी का सेवन करना चाहिये l
जोड़ों में दर्द या गाठिया रोंग से परेशान

जिन लोगों को हमेशा जोड़ों में दर्द बना रहता है या फिर गटिया रोग की शिकायत है उन्हें बैगन से बना किसी भी चीज़ को नहीं खाना चाहिए l ऐसे तत्व होते हैं, जो सूजन को बढ़ा सकते हैं जिससे जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है l इसी वजह से जोड़ों के दर्द और गठिया रोग से पीड़ित लोगों को बैगन की सब्जी खाने से मना किया जाता है l
किडनी में पथरी की शिकायत
जिन लोगों को किडनी में पथरी की शिकायत होती है उन्हें बैगन से दूरी बनाए रखना चाहिए l क्योंकि इसमें ऑक्सलेट नामक पदार्थ होता है, जो किडनी में स्टोन को बढ़ा सकता है l यदि आप पहले से ही किडनी स्टोन से परेशान है, तो बैंगन खाने से परहेज करें l नहीं तो किडनी पथरी की समस्या बढ़ सकती है, जो आपके लिए हानिकारक होगा l

बैंगन काफी फायदेमंद सब्जी है, लेकिन इसका सेवन करना हर किसी के नसीब में नहीं होता l क्योंकि यह कुछ लोगों के लिए फायदेमंद है, तो कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है l अगर आप ऊपर बताए गए समस्याओं में से किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको बैगन से काफी दूरी बनाए रखना चाहिए l क्योंकि सेहत से समझौता करना बिल्कुल अच्छा नहीं होता इससे बचना ही समझदारी का काम है l
ये भी पढ़े – सुबह भीगे हुए कद्दू के 10 बीज खाने से शरीर को मिलते अनगिनत फायदे, जान चौक जायेंगे
Images : iStock








