अगर होंठ काले पड़ जाए तो चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है l

हर कोई चाहता है कि उनका होंठ गुलाबी और आकर्षक दिखे लेकिन काफी लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है l

आइए आज हम आपको बताएंगे कि काले पड़े होठों को गुलाबी बनाने के कुछ घरेलू उपाय l

चुकंदर का पेस्ट बनाकर उसे होंठों पर लगाने से काले पड़े होंठों को गुलाबी किया जा सकता है l

रोजाना ग्लिसरीन और गुलाब जल को एक में मिक्स करके होंठों पर लगाने से कालेपन से छुटकारा मिलता है l

दूध की मलाई और हल्दी को अच्छे से मिलाकर होंठों पर रगड़ने से गुलाबीपन आता है l

होंठ गुलाबी बनाने के लिए आप शहद और चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह भी काफी कारगर होता है l

नींबू को होठों पर रगड़ने से होठों के कालेपन से छुटकारा मिलता है और होंठ गुलाबी दिखने लगते हैं l

अगर आप काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं तो ऊपर बताये गए नुस्खों का इस्तेमाल करें l

All Images : Pinterest