ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे सेहत के लिए बहुत कारगर माना जाता है l
हमारे दिल और दिमाग के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बेहद कारगर साबित होता है l
आइए जानते हैं किन शाकाहारी चीजों में ओमेगा-3 पाया जाता है l
अलसी का बीज जिसे तीसी भी कहा जाता है l इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है l
अखरोट खाने से हमारे शरीर को ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड मिलता है और साथ ही इसमें प्रोटीन भी होता है l
चिया सीड्स को भी ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है l
सोयाबीन में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है l इसके लिए आप सोयाबीन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं l
हरी पत्तेदार सब्जी पालक में भी ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड होता है साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है l
कैनोला ऑयल में भी भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है l यह मस्तिष्क के लिये फायदेमंद होता है l
All Images : Pinterest