Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde : रात में सोने से पहले चेहरे पर देसी घी लगाने के फायदे, अनोखे चमत्कार

Published On: September 8, 2025
Follow Us
Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde
---Advertisement---

Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde – देसी घी को बहुत पहले से ही सेहत और सुंदरता का खजाना कहा जाता है l आयुर्वेद की दुनिया में इसे अमृत का दर्जा दिया गया है l देसी घी खाने से हमारे सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं l इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करता है l देशी घी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है l

अगर देसी घी को स्किन पर लगाया जाए तो चेहरे पर होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है l खासकर रात में सोने से पहले चेहरे पर देसी घी लगाने से स्किन को जादुई चमत्कार मिलता है l आइए देखें चेहरे पर देसी घी लगाने से क्या लाभ होता है l

चेहरे पर देसी घी लगाने के लाभ (Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde)

सूखी त्वचा से छुटकारा

Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde
Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde

चेहरे पर देसी घी लगाने से त्वचा में हमेशा नमी बनी रहती है l अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान रहती है, तो उसके लिए देसी घी किसी चमत्कार से कम नहीं है l देसी घी में फैटी एसिड होता है, जो त्वचा की गहराई तक जाता है और स्किन को काफी लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखता है l

डार्क सर्कल से छुटकारा

Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde
Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde

अगर आप आँखों के नीचे हुए डार्क सर्कल से परेशान हो चूके हैं, तो रात में सोते समय आंखो के नीचे देसी घी लगाएं l इससे स्किन को पोषण मिलता है और डार्क सर्कल धीरे-धीरे खत्म हो जाता है l

झुर्रियाँ और एजिंग की समस्या कम करें

देसी घी में कई सारे विटामिन्स होते है जैसे- विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी जो त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायता करते हैं l कोलेजन के प्रॉडक्शन को बढ़ावा देते हैं जिससे चेहरे पर होने वाली झुर्रियों धीरे-धीरे कम हो जाती है l इसलिए रात में सोते समय देसी घी का इस्तेमाल करें l

ये भी पढ़े – क्या आप किडनी के पथरी के लक्षण के बारे में जानते हैं अर्थात पथरी कैसे होता है? आइए जाने

फटे होठों से छुटकारा (Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde)

Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde
Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde

अगर आपके होंठ बार-बार फट जाते हैं और आप इस समस्या से परेशान हो चुकें हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें l होंठों पर देसी घी लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी बने रहते हैं l आप लिप बाम की जगह देसी घी को होठों पर लगा सकते हैं l

दाग-धब्बों को हटाता है

अगर आप चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से परेशान हो चूके हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर देसी घी लगाने की आदत डालें l नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे से राहत मिलता है साथ ही चेहरा साफ और चमकदार हो जाता है l

चेहरा पर नेचुरल ग्लो दिखता है

Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde
Chehare Par Desi Ghee Lagane Ke Fayde

देसी घी में जो विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं वह त्वचा को अंदर से पोषण प्रदान करते है l इससे चेहरा हाइड्रेटेड रहता है और नैचुरल ग्लो करता है l यही वजह है, कि पहले वाले लोग रात में सोने से पहले चेहरे पर देसी घी का इस्तेमाल करते थे l

ये भी पढ़े – शरीर में हो रहे खून की कमी को दूर करने के लिए कैसे दूर करें?

Images : iStock

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment