केला खाना हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है l

इसके साथ-साथ यह हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है l

केले में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल ऑयल और पोटैशियम इत्यादि जो बालों के लिए लाभदायक होता है l

केले का हेयर पैक बनाकर आप बालों पे लगा सकते हैं, ये बालों को मुलायम रखता है और साथ ही स्कैल्प में नमी रखता है l

अब पके हुए केले को पीसकर उसमें शहद मिलाकर घर पर आसानी से हेयर पैक बना सकते हैं l

इसका और भी ज्यादा फायदा लेने के लिये इसमें नारियल  का तेल या फिर ओलीव ऑयल मिलाएं l

जड़ों से लेकर पूरे बाल में इस पैक को लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दे l

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल घने होते हैं और बालों का झड़ना कम हो जाता है l

यह बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है l

All Images : iStock