Packet Wala Doodh Peene Ke Fayde – पश्चुरीकृत एक प्रक्रिया है जिसमे नार्मल दूध को एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरा जाता है, जिससे दूध को कई दिनों तक स्टोर करके रखा जाता है l बाजार में मिलाने वाला दूध पश्चुरीकृत होता है l क्या आपने यह सोचा है, की जो हम बाजार से दूध को खरीदते हैं जैसे अमूल का दूध वह जल्दी खराब क्यों नहीं होता है l अगर हम इसे कुछ दिनों तक रख देते हैं, तो खराब हो जाता है l जो दूध बाजार में मिलता है जैसे अमूल दूध को एक प्रक्रिया के थ्रू गुजारा जाता है जिससे पश्चुरीकृत दूध कहते हैं तथा इस प्रक्रिया में दूध को कई माध्यम से गुजारा जाता है l
पश्चुरीकृत प्रक्रिया क्या है? (Packet Wala Doodh Peene Ke Fayde)

इस प्रक्रिया के अनुसार हम दूध को 72 डिग्री सेल्सियस पे 15 सेकंड तक गर्म करते हैं या 62 डिग्री सेल्सियस पे 30 मिनट तक गर्म करते हैं l तो यह प्रक्रिया पश्चुरीकृत प्रक्रिया कहलाती है और इसी प्रक्रिया से गुजरने पर जो बाजार में अमूल दूध आता है इसकी प्रक्रिया से आता है l अगर यह प्रक्रिया करते समय एक भी डिग्री ज्यादा या कम करने पर दूध पाश्चरीकृत नहीं होता है l क्योंकि इसी समय जो बैक्टीरिया होते हैं वह अपनी निष्क्रिय अवस्था में हो जाते हैं अर्थात वह खत्म हो जाती है l
आप जानते हैं, कि बैक्टीरिया सर्वव्यापी होती है अर्थात यह सभी जगह जल, वायु और स्थल तीनों जहां पर पाए जाते हैं l आप सोचते होंगे कि प्रक्रिया क्यों कराई जाती है क्योंकि दूध में कुछ हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं उनसे बचने के लिए हम इस प्रक्रिया को करते हैं l
पैकेटों में पैक दूध पीने के फायदे (Packet Wala Doodh Peene Ke Fayde)
पोषक तत्व की मात्रा
इसमे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है l दूध में हमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी अधिक मात्रा में पाई जाती है l इसके अतिरिक्त अन्य खनिज पदार्थ तथा पोषक तत्वों का भी स्रोत माना जाता है l यह हमारी हड्डियों को मजबूत और हमें अधिक ऊर्जा शक्ति प्रदान करता है l
हृदय के लिए लाभदायक

दूध में उपस्थित पोटेशियम और मैग्नीशियम के कारण यह हृदय के लिए लाभदायक होता है l क्योंकि मैग्नीशियम और पोटैशियम हृदय के रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायता करते है जो हृदय से संबंधित रोगों को कम करने में सहायक होता है l
वजन को नियंत्रित करें
पैकेट वाले दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर के वशा को कम करने में मदद करता है l जिससे वजन को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है l
आसानी से मिलना (Packet Wala Doodh Peene Ke Fayde)

पैकेट वाला दूध को हम आसानी से उसे कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं l यह पश्चुरीकृत प्रक्रिया के कारण ही संभव है और यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है जिससे हम इसे आसानी से पा जाते हैं l
ये भी पढ़े – ऐसे 5 लोग जिनको भूलकर भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्या होता है नुकसान?
Images : iStock








