Lung Cancer Ke Lakshan Kya Hai : फेफड़ों में हो रहे कैंसर के 6 मूल लक्षण जिसे कभी नजर अंदाज नहीं करना

Published On: August 5, 2025
Follow Us
Lung Cancer Ke lakshan kya hai
---Advertisement---

Lung Cancer Ke Lakshan Kya Hai

कैंसर एक ऐसी घातक बिमारी है, जो भारत सहित पूरी दुनिया में लोगों के मरने का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है l कैंसर एक ऐसी बिमारी है, जिसका आज तक कोई इलाज नहीं है, इस बीमारी की वजह से बहुत से बेगुनाह लोगों की जान चली जाती है. वैसे तो कैंसर कई प्रकार के होते हैं, लेकिन उन्हीं में से एक है लंग कैन्सर (Lung Cancer) जिसे फेफड़ों का कैंसर बोला जाता है l शुरुआत में फेफड़ों के कैंसर का लक्षण बहुत मामूली सा लगता है, जिसकी वजह से बहुत सारे लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं l लेकिन जब तक लोगों को इसकी सही पहचान का पता चलता है, तब तक यह उनके पूरे फेफड़े में फैल चुका होता है l इसलिए इसका इलाज समय रहते ही कर लेना चाहिए लेकिन समस्या यह होती है, की लोगो को इस बात का पता कैसे चले l तो आइये जानते हैं, कि फेफड़ों के कैंसर का पता कैसे लगाएं l

Lung Cancer के 6 मूल लक्षण

लगातार खांसी आना

अगर आपको लगातार खांसी आती है और यदि यह लगभग तीन हफ्ते से ज्यादा हो जाए और घरेलू उपायों से ना सही हो, तो यह आपके फेफड़ों से संबंधित एक गंभीर समस्या हो सकती है l अगर आपको सूखी खांसी आती है, और उसके साथ ब्लड आता है l तब आपको किसी अच्छे डॉक्टर से दिखाकर उसका तुरंत जांच कराकर इलाज कराना चाहिए नहीं तो यह आपके फेफड़ों के कैंसर का वजह बन सकता है l

सीने में दर्द होना

जब कभी आपको लगे कि आप को सांस लेने में, खांसने में या फिर हंसने में सीने में दर्द हो रहा है, तो इसे एक सामान्य मांसपेशियों का दर्द नहीं समझाना चाहिए बल्कि यह आपके फेफड़ों के किसी गंभीर बिमारी का संकेत होता है l जिसे आपको समझने में काफी समय लग जाता है ऐसा होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं l

Lung Cancer Ke lakshan kya hai

वजन का तेजी से घटाना

यदि आपके शरीर का वजन बिना किसी व्यायाम और डाइटिंग किये तेजी से घट रहा है l तो इसका मतलब यह है, कि यह आपके शरीर में हो रहे किसी गंभीर बिमारी के संकेत का इशारा कर रहा है l क्योकि फेफड़ों के कैंसर में मेटाबॉलिज्म बहुत तेज़ी से प्रभावित होता है यही कारण होता है, की वजन तेजी से घटने लगता हैl इसलिए अगर वजन काफी तेजी से साथ घट रहा है, तो इसे भी नज़रअन्दाज़ नहीं करना चाहिए l

थकान और कमजोरी होना

यदि आपको बिना किसी शारीरिक मेहनत किये थकान महसूस होता है या फिर शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है, और शरीर हमेशा सुस्त रहता है l तब आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए क्योंकि यह कैंसर की एक प्रणालीगत प्रक्रिया का संभावना भी हो सकता है l

सांस लेने में कठिनाई

यदि आपका सामान्य स्थिति में भी सांस फूलता है या कुछ साधारण काम करने के दौरान सांस चढ़ जाता है, तो इसे आप को हल्के में नहीं लेना चाहिए l क्योंकि यह आपके फेफड़ों में हो रहे किसी रुकावट या किसी गंभीर बिमारी का लक्षण हो सकता है l यह फेफड़ों में हो रहे कैंसर का एक प्रमुख संकेत भी माना जाता है l

Lung Cancer Ke lakshan kya hai

आवाज में बदलाव या भारीपन

यदि आपकी आवाज़ में अचानक से बदलाव आ जाए या आवाज में भारीपन लगने लगे और यह बदलाव एक लंबे समय तक बना रहे, तो आपको समझ जाना चाहिए की यह आपके वोकल कार्ड पर दबाव डाल रहा है या फिर किसी प्रकार की ट्यूमर होने का संकेत दे रहा है l आवाज में बदलाव या भारीपन भी आपको नज़रअन्दाज़ नहीं करना चाहिए l

किन लोगों को है इसका ज्यादा खतरा

  • धूम्रपान करने वाले लोगों को.
  • परिवार में किसी व्यक्ति को कैंसर का होना.
  • स्मोकिंग का शौक रखने वाले.
  • वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहने वाले.
  •  टीवी के मरीज.

ये भी देखे –

महिलाओं के लिए 30 साल की उम्र के बाद जरूरी है ये पोषण तत्व

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment