Aloo Cheela Recipe In Hindi – अगर आप रोजाना नाश्ते में आलू परांठा, ब्रेड बटर और भुजिया रोटी खा खाकर थक चूके है, तो अब आप कुछ नया टेस्टी और हेल्दी डिश ट्राई करें l आज हम कुछ ऐसी ही डिश के बारे में बताएंगे जो कुछ हटके होगा और उसका स्वाद भी काफी लाजवाब होगा l इस डिश को बनाना बहुत आसान होगा और यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा होगा l इस डिश का नाम है आलू चीला..
अगर आपको चटपटा और कुरकुरा खाना पसंद है, तो यह डिश आपके लिए काफी परफेक्ट है l इसमें ज्यादा तेल और मसाले का जरूरत नहीं पड़ती है l यह आलू चीला सिर्फ बच्चों को ही नहीं पसंद आता है बल्कि यह ऑफिस में काम करने वाले और स्टूडेंट्स के लिए भी एक हेल्दी डिश है l यह बड़ी ही आसानी से बन जाने वाला ब्रेकफस्ट है l यह एनर्जी से भरपूर होता है और इसे खाना बेहद फायदेमंद भी होता है l
आलू चीला बनाने की सामग्री (Aloo Cheela Recipe In Hindi)
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| आलू | 3 मीडियम साइज (कद्दूकस किया हुआ) |
| चावल का आटा | 3 बड़ा चम्मच |
| बेसन | 2 कप |
| प्याज | 2 मीडियम साइज़ (बारीक कटा हुआ) |
| अदरक | 1 छोटा टुकड़ा |
| हरी मिर्च | 2 कटा हुआ |
| धनिया पत्ती | 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) |
| हल्दी पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | 1 चम्मच |
| अजवाइन | 1 बड़ा चम्मच |
| गरम मसाला | 1/2 चम्मच |
| नमक | स्वादअनुसार |
| पानी | आवश्यकता के अनुसार |
| तेल | सेंकने के लिए |
आलू चीला बनाने का तरीका

- आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके 5-10 मिनट के लिए उसे पानी में भिगोकर रख दें l ऐसा करने से उसमें उपस्थित स्टार्च बाहर निकल जाता है l उसके बाद इसे अच्छे से निचोड़ लें उसका पानी सब निकल जाये l
- अब एक बड़ा सा बाउल लेकर उसमें चावल का आटा, बेसन, प्याज, अदरक, धनिया, हरी मिर्च, अजवाइन और सारे मसाले डाल दें l
- इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें l ध्यान रहे कि बैटर न तो ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा l
- अब एक नानस्टिक तवा लेकर उसे गैस पर रख कर गर्म करें l इसके बाद उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार किये हुए बैटर को चम्मच से उस पर रख कर गोल आकार में फैलाएं l
- गोल आकर में फैलाने के बाद चीले को धीमी आंच पर दोनों तरफ क्रिस्पी होने तक अच्छे से सेके l आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा घी या मक्खन भी डाल सकते हैं इसे और भी टेस्टी बनाने के लिए l
- अब आपका गरमा गर्म क्रिस्पी आलू चीला बनकर तैयार हैं l
इस तरह खाने के लिए परोसें (Aloo Cheela Recipe In Hindi)

- आलू चीले को धनिया और पुदीने की चटनी, टमाटर सॉस या फिर दही के साथ खाने के लिए परोसें l आप चाहे तो इसके बीच में पनीर या ची़ज की स्टफिंग करके इसे और भी लाजवाब बना सकते हैं l
- इस तरह से बना आलू चिल्ला सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि हेल्दी भी होता है, क्योंकि यह तला भुना कम होता है l अगर आप इसको एक बार ट्राई कर लिए तो यकीन मानिए आप पराठे को कुछ समय के लिए भूल ही जाएंगे l
ये भी पढ़े – घर पर बड़ी ही आसानी से बनाएं आलू परांठा
Images : iStock








