शरीर से बदबू आना आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं।
पसीना आने पर बैक्टीरिया त्वचा पर एक्टिव हो जाते हैं। ये बैक्टीरिया पसीने को तोड़ते हैं, जिससे बदबू पैदा होती है।
गलत खानपान भी शरीर की बदबू का कारण बन सकता है। जैसे प्याज, लहसुन, मसालेदार खाना खाने से शरीर में गंध आ सकती है।
पर्याप्त पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे बदबू बढ़ती है।
हॉर्मोनल बदलाव भी शरीर की गंध को प्रभावित कर सकते हैं।
तनाव और चिंता से शरीर में पसीना अधिक आता है, जिससे बदबू बढ़ती है।
शरीर की साफ-सफाई का ध्यान न रखने से भी शरीर से दुर्गंध आ सकती है।
टाइट कपड़े पहनने से पसीना नहीं सूखता और बदबू बढ़ती है। ज्यादा टाइट कपड़ा पहनने से बचे।
शरीर में किसी बीमारी जैसे डायबिटीज या थायराइड के कारण भी गंध आ सकती है।
शराब और तंबाकू का सेवन न करे। इसका सेवन करने से भी शरीर में गंध पैदा होती है।
All Images : Pinterest