कमल के फूल का नाम तो सभी लोग जानते होंगे और इसे देखे भी होंगे।
कमल का फूल खिलता तो कीचड़ में ही है, लेकिन दिखने में बहुत ही सुन्दर लगता है।
आपने कमल के फूल को कीचड़ में खिलते हुये देखा भी होगा।
इस फूल का उपयोग त्योहार और पूजन में ज्यादा किया जाता है।
अक्सर कमल के फूल को नदी और तालाबो में देखा होगा। क्योकि यह तालाबो में ज्यादा खिलता है।
आज हम आपको घर पर ही कमल के फूल को उगाने का ट्रिक बतायेंगे।
कमल के फूल को उसके बिज से बड़ी आसानी से उगा सकते है। आप इसके बिज को ऑनलाइन मगा सकते है।
एक बड़े से गमले में रेत, कंपोस्ट और मिट्टी में पानी डालकर रख दे।
लगभग 10 दिन के बाद उस कमल के बिज को उसके छेद वाले हिस्से की तरफ घिसकर एक गिलास पानी में डालकर रख दे।
पानी वाले गिलास को धुप में रखे और रोजाना इसका पानी बदलते रहे। 10-15 दिन में अंकुरित होना स्टार्ट हो जायेगा।
जब कमल का पौधा थोडा सा बड़ा हो जाये तो इसे गमले वाले मिट्टी में लगा दे। कुछ महीनो में खिलने लगेगा।
All Images : Pinterest