अक्सर शरीर का तापमान बढ़ने से पसीना आता है। लेकिन अगर आपको रात में सोते समय बिना किसी कारण के पसीना आता है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है।
डॉक्टर के कहने के अनुशार अगर आपको रात में सोते समय बिना किसी वजह के पसीना आता है, तो आपको किसी डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
कभी-कभी शरीर में शुगर का लेवल कम होने से भी रात में शरीर से पसीना होता है।
आपको बता दे की जब कभी आधी रात को शरीर में शुगर का लेवल कम हो जाता है, तो हमारे शरीर में एक हार्मोन एड्रेनालाईन रिलीज़ होता है जिस वजह से पसीना होने लगता है।
महिलाओं और पुरुषो में बढ़ती उम्र के साथ हार्मोन में बहुत तेजी से बदलाव होने लगता है, जिसके कारन रात को सोते समय पसीना होने लगता है।
अगर आप रात को सोने से पहले शराब पिते है, तो इससे भी पसीना होने लगता है। क्योकि शराब पिने से हार्ट की गति तेज हो जाती है, और घबराहट होने लगती है और पसीना होने लगता है।
किसी भी बात को लेकर अगर आप चिंतित है और आप रात में सोने जाते है, तो आपका दिमाग एक्टिव रहता है। इस कारन से भी रात में पसीना होता है।
रात में सोने से पहले अगर आप किसी भी प्रकार के दवा का सेवन करते है, तो इससे भी आपको रात में पसीना आने की संभावना होती है।
रात में अधिक पसीना आना बेहत खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसे इग्नोर न करे और किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए।
रात में पसीना आने का ये सब मुख्य कारण होते है, और इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।