एक्ट्रेस ने पति अभिषेक पाठक के साथ मनाया ख़ास पल।  

शिवालिका और अभिषेक जल्द ही अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।  

दिसंबर 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।  

शिवालिका ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी दुनिया में एक छोटा हिस्सा जुड़ रहा है।  

हाल ही में उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और अभिषेक कज़ुअल आउटफिट में नजर आए।  

शिवालिका ने अपने बेबी बंप को गर्व से दिखाया और अपना प्रेग्नेंसी ग्लो शेयर किया।  

उन्होंने मज़ेदार कैप्शन लिखा: “वो थ्रिलर बना रहे हैं और मैं बेबी बना रही हूँ।”  

उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर इस खास जर्नी को सेलिब्रेट किया — फिल्म शूट और परिवार दोनों साथ में। 

शिवालिका और अभिषेक पहली बार फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर मिले थे और बाद में शादी कर ली थी।  

फैंस और सेलेब्स से शिवालिका और अभिषेक को ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं।  

All Images : Instagram