यूट्यूबर अनुराग डोभाल का Live Crash, ICU में भर्ती और परिवार के बीच विवाद
यूट्यूब और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने हाल ही में
इंस्टाग्राम लाइव
के दौरान तेज रफ्तार कार चलाई और हादसे का शिकार हो गए।
दिल्ली‑मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब
150 km/h
रफ्तार से चलाती उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराई। इस हादसे को
80,000+ लोग LIVE देख रहे थे।
हादसे के बाद अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें
पहले मेरठ अस्पताल
, फिर
दिल्ली के ICU
में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम लाइव में उन्होंने कहा था,
“मां, अगले जन्म में मुझे बेहतर प्यार देना”
यह वीडियो काफी वायरल हुआ।
अनुराग के परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा।
उनकी
पत्नी रितिका चौहान
अस्पताल में मौजूद हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं, लेकिन उनके
मां‑पिता और भाई
अब तक अस्पताल मिलने नहीं पहुंचे।
दोस्तों और फैंस ने अनुराग के लिए भावुक अपडेट और दुआएं दीं। उनके एक दोस्त ने अस्पताल के बाहर रोते हुए स्थिति के बारे में बताया।
टीवी और सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज़ जैसे
मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव
आदि ने ट्रोलर्स को नसीहत दी और अनुराग के समर्थन में बयान दिया।
अब अनुराग की हालत
ICU में स्थिर
बताई जा रही है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
All Images : Instagram