Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye :- लंबे समय तक आंखो की रोशनी बरकरार रखने के लिए इन 7 फूड्स का करें सेवन

Published On: September 5, 2025
Follow Us
ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye
---Advertisement---

Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye :- आज कल के दिनचर्या में लोग अपनी आँखों की रोशनी को लेकर काफी परेशान है l कुछ लोगों को आँखों से कम दिखाई देने की समस्या तो कुछ लोगों को आंखो से पानी गिरने की समस्या है l ऐसा इसलिए क्योंकि लोग सुबह से लेकर शाम तक लैपटॉप, टीवी, मोबाइल, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल लगातार करते हैं l यही वजह है, कि लोगों की आँखों की रोशनी धीरे-धीर खराब होती जा रही है और लोगों को कम दिखाई देने की समस्या बढ़ती जा रही है l

लेकिन आज कल के खान पान के कारण भी यह समस्या बढ़ रही है l पहले यह समस्या ज्यादा उम्र वाले लोगों में देखी जाती थी l लेकिन आज के समय में यह हर उम्र के लोगों में एक आम बात हो चुकी है l हर घर में कोई न कोई इस समस्या को लेकर परेशान है अब तो यह समस्या छोटे बच्चों में भी अधिकतर होने लगी है l क्या आपने कभी महसूस किया कि आजकल कम काम करने पर ही आंखें थक जाती है l

अधिकतर लोग इस समस्या को लेकर परेशान है, लेकिन किसी को ये नहीं पता कि इस समस्या से छुटकारा कैसे पाएं l आइए जानते हैं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या करे l

रोशनी बढ़ाने वाले फूड (Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye)

Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye

बादाम खाएं

ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye
ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye

अगर आप भी आँखों की रोशनी को लेकर परेशान है, तो रोजाना बादाम खाने की आदत डालें l बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो आँखों की कोशिकाओं को किसी भी प्रकार का नुकसान होने से बचाती है l आँखों की रोशनी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह 7-8 बादाम का सेवन करें l

आंवले का सेवन करें

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आँखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाली समस्याओं से बचाने का कार्य करता है l इसका सेवन करने से आँखों की रोशनी को बरकरार रखा जा सकता है l आप मुरब्बा, जूस और चूरन के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं l

गाजर खाना शुरू करें

अगर आपको धुंधलेपन या आँखों से पानी गिरने की समस्या है, तो आप गाजर का सेवन कर सकते हैं l क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटीन नामक पदार्थ होता है, जो शरीर में जाने के बाद विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है l यह आंखो की रोशनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है l कम दिखाई देने की क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है l

देसी घी का इस्तेमाल

ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye
ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye

देसी घी का सेवन करना काफी कारगर होता है l हर उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं l यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है l एक चम्मच देसी घी का रोजाना सेवन करने से आँखों में नमी और चमक हमेशा बनी रहती है l

पालक का सेवन

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आँखों के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखती है l इसमें लूटीन और जैक्सैंथीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं l यह खासकर स्क्रीन से निकलने वाली नीली किरणों से हमारी आंखो को बचाती है l

केसर का प्रयोग (Ankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye)

केसर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारी आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं l यह रेटिना को पोषण देने और आंखो की रोशनी को बरकरार रखने का कार्य करते हैं l आप रोजाना एक गिलास दूध में केसर को डालकर इसका सेवन कर सकते हैं l

मेथीदाना खाने की आदत डालें

मेथी में आयरन और विटामिन ए पाया जाता है, जो आँखों में होने वाले थकान और सूखेपन की समस्याओं को कम करने में मददगार होता है l यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है l इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है l

ankho ki roshni badhane ke liye kya khaye

अगर आप आँखों की समस्या से परेशान हो चूके है, तो यहाँ बताये गए इन चीजों का इस्तेमाल करके आप आंखो में होने वाली समस्या को काफी हद तक कम करने में सफल हो सकते हैं l

ये भी पढ़े – फेफड़ों में जमी गंदगी को साफ करने का सबसे सरल तरीका, अपनाएं ये आसान टिप्स

Images : iStock

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment