Hari Mirch Khane Ke Fayde In Hindi – रसोई में ज्यादातर इस्तेमाल करने वाली चीज हरी मिर्च होती है, कोई भी ब्यंजन बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है l यह केवल खाने का स्वाद ही नही बढाती है, बल्कि यह हमारे हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है l बात अगर हरी मिर्च कि करे तो हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है l इसमे विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B6, आयरन, कॉपर, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और पोटैशियम के साथ-साथ और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है l आइये जानते है, की हरी मिर्च का सेवन करने से क्या-क्या लाभ होता है l
हरी मिर्च खाने से होने वाले लाभ (Hari Mirch Khane Ke Fayde In Hindi)
पाचन क्रिया में सुधार
हरी मिर्च भोजन को पचाने वाले एंजाइम को अधिक सक्रिय कर देती है l जिससे भोजन जल्दी पच जाता है और पेट में कब्ज और गैस जैसी अनेक समस्याओं को दूर करता है l जिससे पेट को काफी राहत मिलती है l
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा
हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक तत्व उपस्थित होता है, जिसमें थर्मोजेनिक गुण वाला एक यौगिक पाया जाता है l यह शरीर के तापमान को अधिक बढ़ाकर भोजन को पचने में सहायता करता है और शरीर में मेलाबॉलिस्म को बढ़ाने में मदद करता है l हरी मिर्च का सेवन करने से वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है l
इम्युनिटी को मजबूत बनाये
हरी मिर्च में विटामिन C की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के काम करती है l और शरीर में होने वाले अनेक रोगों की संक्रमण से बचाती है , जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है l
ये भी देखे- किशमिश भिगोकर खाने के 10 लाजवाब फायदे जान आप चौक जायेंगे
वजन को कम करता है (Hari Mirch Khane Ke Fayde In Hindi)
हरी मिर्च का इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए भी किया जाता है l इसमे एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है l डॉक्टर के मुताबित इसमे कई तरह के एक्टिव कंपाउंड पाए जाते है, जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायता करता है l

ह्रदय स्वस्थ्य रहता है
हरी मिर्च खाने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और खून के प्रवाह को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है l इसमे कैप्साइसिन नामक तत्व होता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलता है जिससे शरीर में खून की प्रवाह में सुधार होता है l शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से ह्रदय रोग का खतरा कम होता है l
दर्द में राहत
हरी मिर्च दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है l इसमे कैप्साइसिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो शरीर में किसी भी प्रकार के दर्द और सुजन को कम कर सकता है l इसमे पाया जाने वाला यौगिक जोड़ो के दर्द और शरीर में होने वाले ऐठन को कम करता है l
त्वचा के लिए फायदेमंद
हरी मिर्च में विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ्य और चमकदार बनाये रखने में काफी सहायता करता है l और इसमे पाया जाने वाला विटामिन बालो के लिए भी लाभदायक होता है l
ये भी देखे- रोजाना चुकंदर खाने के फायदे
Images : iStock








