Kis Vitamin Ki Kami Se Nind Nahi Aati – आज कल रात में अच्छे से नींद लेना काफी मुश्किल हो गया है l नींद की समस्या को लेकर लोग डॉक्टर के पास चले जाते हैं l किसी के रात करवटें बदलने में निकल जाती है, तो किसी की नींद बार-बार टूट जाती है l अधिकतर लोग समझते हैं, कि यह थकान और तनाव के कारण होता है लेकिन डॉक्टरों के कहने के अनुसार रात में नींद ना आना शरीर में विटामिन की कमी के कारण होता है l
कुछ विटामिन ऐसे होते हैं जिसक शरीर में कमी होने के कारण नींद लेने में परेशानी होती है l आइए जानते हैं रात में नींद ना आना शरीर में किस विटामिन के कारण होता है l इसकी जानकारी इस लेख में दी गयी है l
नींद न आने का कारण (Kis Vitamin Ki Kami Se Nind Nahi Aati)

विटामिन बी 12 की कमी (Kis Vitamin Ki Kami Se Nind Nahi Aati )
विटामिन बी12 दिमाग और नर्वस सिस्टम को सवस्थ और हेल्दी बनाए रखने में काफी लाभदायक होता है l शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन काफी हद तक बिगड़ जाता है, जिससे नींद ना आने की समस्या होने लगती है l जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो देर रात तक नींद न आना और रात में बार-बार नींद टूट जाती है l इसकी कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, अंडा, मछली और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें l जिससे शरीर में होने वाले विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है और नींद ना आने की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा l
विटामिन डी की कमी होने पर

नींद को नियंत्रित रखने के लिए विटामिन डी एक अहम भूमिका निभाती है l शरीर में विटामिन डी की कमी होने से पूरे दिन थकान महसूस होती है और रात में नींद ना आने जैसी दिक्कते होने लगती है l यह समस्या उन लोगों में ज्यादा पाई जाती है जिन्हें धूप कम मिलती है l हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 20-25 मिनट तक धूप लेना अनिवार्य होता है l ऐसा करने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है l धूप लेने के साथ-साथ रोजाना दूध, अंडा और मशरूम जैसी चीजों का सेवन करने से रात में नींद ना आने की समस्या को सुधारने में मदद मिलता है l इसके लिए आप बीच-बीच में विटामिन डी की गोली का भी सेवन कर सकते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है l
मैग्नीशियम की आवश्यकता
मैग्नीशियम एक प्रकार का खनीज पदार्थ है, लेकिन नींद की समस्या से इसका बहुत गहरा संबंध है l अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो इसका एक कारण शरीर में मैग्नीशियम Kis Vitamin Ki Kami Se Nind Nahi Aati की कमी भी हो सकती है l मैग्नीशियम दिमाग को शांत रखने में मदद करता है और साथ ही मांसपेशियों के दर्द को भी आराम पहुंचाता है l जिसकी वजह से शरीर को रिलैक्स महसूस होता है और नींद भी काफी अच्छे से आती है l शरीर में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना अखरोट, केला, बादाम और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए l इसका सेवन करने से शरीर में होने वाले मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है, जो रात में नींद को प्रभावित होने से बचाता है l

नींद की समस्या को हल्के में लेकर नजर अंदाज करने की कोशिश न करें l अगर आपको लगातार नींद न आने की समस्या है, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर सलाह लेनी चाहिए और अपनी डाइट में बदलाव करनी चाहिये l
ये भी पढ़े – सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को खाने के 5 अनोखे फायदे होते हैं
Images : iStock








