Nariyal Pani Kise Nahi Pina Chahiye – नारियल का पानी पीना सेहत के लिए एक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है l नारियल का पानी हमारे शरीर को कई तरह से लाभ भी पहुंचाता है l गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी का मौसम हो नारियल का पानी हर मौसम में सुबह खाली पेट या फिर दिन किसी भी समय पिया जा सकता है l यह सेहत के लिए काफी हेल्दी साबित होता है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में सहायता करता है l इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ई ये हमारे सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं l
इन सबके अलावा स्किन और बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है l लेकिन क्या आपको पता है नारियल का पानी इतने सारे स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है l आइए जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी पीने से हानि हो सकती है l
किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? (Nariyal Pani Kise Nahi Pina Chahiye)
शुगर के मरीजों

जो लोग डायबिटीज़ की समस्या को लेकर परेशान है और उनका शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता है उन लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए l क्योंकि इसमे कार्बोहाइड्रेट के साथ कुछ ऐसे पोषक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता हैं l यही वजह है कि डायबिटीज़ के मरीजों को नारियल का पानी पीने से मना किया जाता है l
किडनी की बिमारी
जो लोग किडनी की बिमारी को लेकर परेशान है और उनका किडनी अच्छे से काम नहीं कर रहा है ऐसे लोगों को नारियल का पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए l ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि नारियल के पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिसे किडनी आसानी से फिल्टर नहीं कर पाती है l इसलिए जो लोग किडनी की समस्या को लेकर परेशान हैं उन्हें डॉक्टर नारियल का पानी पीने से मना करते हैं l
बीपी के मरीज (Nariyal Pani Kise Nahi Pina Chahiye)
जिन लोगों को बीपी बढ़ने की समस्या है उन्हें नारियल पानी की तरफ देखना भी नहीं चाहिए l नारियल के पानी में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को स्तर बढ़ा सकती है l हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिये l
सर्दी जुकाम से परेशान लोग

जो लोग सर्दी जुकाम से परेशान है या जिन्हें बार-बार सर्दी होने की समस्या है उन्हें नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए l क्योंकि नारियल पानी का तासीर ठंडा होता है l ऐसे लोग अगर नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो उन्हें सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती है l इसलिए जिन्हें सर्दी जुकाम की समस्या है वे नारियल पानी से काफी दूरी बनाए रखे l
एलर्जी की समस्या (Nariyal Pani Kise Nahi Pina Chahiye)
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको नारियल के पानी का सेवन करने से उनके शरीर में कुछ एलर्जी की समस्या हो सकती है l नारियल पानी पीने से स्किन में खुजली और रेडनेस जैसे समस्याएँ हो सकती है l इसलिए कहा जाता है, कि जिन लोगों को नारियल का पानी पीने से शरीर में ऐसी कोई समस्या दिखाई पड़े तो उन्हें नारियल के पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए l
ये भी पढ़े – नारियल पानी पिने के 8 जबरदस्त फायदे
Images : iStock








