Saunf Ka Pani Pine Ke Fayde – आज कल सभी लोग चाहते हैं कि वो हमेशा हेल्दी और फिट रहे लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता है, की हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या करें l ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनका सेवन करके आप अपने शरीर को हेल्दी और फिट रख सकते हैं l उसी में से एक है सौंफ, सौंफ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है l यदि आप सौंफ को पानी में भिगोकर रोज़ाना सुबह सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है l सौंफ भिगोकर रोज़ाना सुबह-सुबह इसका सेवन करना काफी सरल और घरेलू उपाय है, जो कई सारी बीमारियों से छूटकारा दिलाता है यह केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है l सौंफ का सेवन किसी भी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है l आप इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं l आइए जानते हैं, सौंफ को भिगोकर इसका सेवन करने से कौन कौन सी बीमारियों से राहत मिलती है l
पानी में सौंफ मिलाकर पीने के लाभ (Saunf Ka Pani Pine Ke Fayde)
वजन घटाने में कारगर
पानी में सौंफ को भिगोकर इसका सेवन करने से यह वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है l सौंफ के पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है l रोजाना सौंफ का पानी पीने से भूख लगने की इच्छा कम हो जाती है और ज्यादा भोजन करने से बचा जा सकता है l जिससे वजन को कम करने में आसानी होती है l सौंफ का पानी शरीर में जमे फैट को भी कम करने में काफी सहायक होता है l
पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए
सौंफ के बीच में डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं l अगर आप सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखते हैं और सुबह उठ कर इसके पानी का सेवन करते हैं, तो यह पेट में बन रहे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है l यह पेट में सूजन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है l
आंख की रोशनी के लिए लाभदायक
सौंफ का पानी पीना हमारी आँखों के लिए भी काफी लाभदायक होता है l इसमें विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो आँखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है l नियमित रूप से इसका सेवन करने से आँखों की कमजोरी और थकान से छुटकारा मिलता है और साथ ही साथ आँखों की रोशनी को बढ़ाता है l

मुँह की दुर्गंध दूर करता है
यदि आपके मुँह से दुर्गंध आने की शिकायत है, तो आप सौंफ का पानी पीकर उससे छुटकारा पा सकते हैं l सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुँह में उपस्थित गंदी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं l जिससे मुँह की दुर्गंध और मुँह में होने वाली अन्य समस्याओं से बच सकते हैं l
ये भी देखे- जानें कौन से चार लोगों को मखाने का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ?
पीरियड्स की समस्या से राहत दिलाएं (Saunf Ka Pani Pine Ke Fayde)
सौंफ का पानी महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अन्य समस्याओं से काफी राहत दिलाता है l इसका सेवन करने से महिलाओं को हार्मोन असंतुलन के कारण पीरियड्स का सही समय पर ना आना जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है l

खून को साफ करें
सौंफ वाला पानी पीने से शरीर में जमी टॉक्सिन को बाहर निकालने में काफी सहायता मिलती है l यह शरीर में उपस्थित खून को साफ करके डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे हमारी त्वचा चमकदार और हेल्दी रहती है l
कैसे करें सौंफ के पानी का सेवन ?
एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को डालकर उसे रातभर के लिए छोड़ दें l सुबह उठ कर उस पानी को अच्छे से छान लें और खाली पेट ही इसका सेवन करें आप चाहे तो भीगे हुए सौंफ को चबाकर भी खा सकते हैं l
सौंफ को भिगोकर रोजाना सुबह सुबह उसका सेवन करने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है l यह किसी भी उम्र के लोगों के लिए लाभदायक होता है, इससे आप अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं l
ये भी देखे- सुबह बासी मुह चबाये ये एक पत्ता, कई स्वास्थ्य समस्यओं से मिलेगा राहत ?
Image : iStock








