कई बार आप को ऐसे खबरें मिलती है, कि बाजार में नकली लहसुन बिक रहा हैं l यह लहसुन केमिकल युक्त होता हैं l

जो देसी लहसुन होता हैं, मतलब जो असली लहसुन होता है l वह सामान्य आकार का होता हैं और नकली चाइनीज लहसुन का आकार बड़ा होता हैं l

चाइनीज लहसुन पूरी तरह से सफेद और चमकदार होता हैं l लेकिन जो देसी लहसुन होता है, वह हल्का क्रीम कलर और पिला होता हैं l

नकली लहसुन आसानी से छिल जाते है, लेकिन देसी लहसुन छीलने में बहुत कठिनाई होती हैं l

असली लहसुन की कलिया पतली और छोटी होती है l लेकिन जो चाइनीज लहसुन होती है, उसकी कलिया मोटी और लंबी होती हैं l

चाइनीज लहसुन आसानी से छिल तो जायेगा पर इनकी कलिया ठोस एवं भारी होती हैं और देसी लहसुन की कलिया मुलायम और हल्का होती है l

असली लहसुन का स्वाद तीखा और प्राकृतिक स्वाद होता हैं जबकि चाइनीज लहसुन का स्वाद कम तीखा होता हैं l

असली लहसुन पानी में डूब जाता हैं लेकिन नकली लहसुन पानी में तैरता रहता है l

असली लहसुन की बनावट खुरदरी और असमान होती हैं और नकली लहसुन की बनावट चिकना एवं सामान होता हैं l

देसी लहसुन की कीमत थोड़ा महंगा होता हैं चाइनीज लहसुन की अपेक्षा l लेकिन इनकी पहचान कोई नहीं कर पाता है l