केला खाना हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है l
इसके साथ-साथ यह हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है l
केले में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल ऑयल और पोटैशियम इत्यादि जो बालों के लिए लाभदायक होता है l
केले का हेयर पैक बनाकर आप बालों पे लगा सकते हैं, ये बालों को मुलायम रखता है और साथ ही स्कैल्प में नमी रखता है l
अब पके हुए केले को पीसकर उसमें शहद मिलाकर घर पर आसानी से हेयर पैक बना सकते हैं l
इसका और भी ज्यादा फायदा लेने के लिये इसमें नारियल का तेल या फिर ओलीव ऑयल मिलाएं l
जड़ों से लेकर पूरे बाल में इस पैक को लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दे l
नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल घने होते हैं और बालों का झड़ना कम हो जाता है l
यह बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है l
All Images : iStock