आज कल लोग रात में काफी देर तक जागते है, लेकिन यह खतरनाक होता है l

बहुत से लोग हैं मोबाइल चलाने के चक्कर में रात को काफी देर तक जागते है जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती  है l

लेकिन उनको इस बात की खबर नहीं होती कि रात में देर तक जागने से भारी नुकसान हो सकता है l

रात में देर तक जागने से शरीर को कई गंभीर समस्याएं हो सकती है l

आइए जानते हैं रात में देर तक जागने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकता है l

रात में देर तक जागने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है l

रात में देर तक जागने से नींद अच्छे से पूरा नहीं हो पाती जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है l

देर रात तक जागने और पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है l

एक अध्ययन में पाया गया कि रात में देर तक जागने से उम्र में कमी हो सकती है l

All Images : Pinterest