South के मशहूर फिल्म निर्माता एटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं! 

कपल ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स को ये खुशी भरी खबर दी। 

इस पोस्ट में उनके पहले बेटे और घर के प्यारे पालतू जानवरों को भी दिखाया गया। पूरी फैमिली ने मिलकर ये घोषणा की। 

एटली-प्रिया के पहले बच्चे का नाम मीयर है, जो जनवरी 2023 में जन्मा था।  

“हमारा घर अब और भी cozy होने वाला है!” और उन्होंने सब से आशीर्वाद, प्यार और दुआएं की माँग की। 

तस्वीरों में उनके 5 पालतू कुत्ते भी दिखे — Becky, Yuki, Chocki, Coffee और Goofy! पूरी फैमिली ने मिलकर ये पल साझा किया।  

एक्टर समंथा रुथ प्रभु और कीर्ति सुरेश जैसी हस्तियों ने भी प्यार जताया।  

एटली ने कई हिट फिल्में बनाई हैं जैसे  राजा रानी, थेरि, मर्सल, बिगिल, और बॉलीवुड में जवान भी डायरेक्ट किया है। 

मीयर के बड़े भाई बनने की यह खबर सबके दिल को छू रही है — एक सुकून भरी, प्यारी फैमिली की तस्वीर! 

हम भी एटली-प्रिया को उनके दूसरे बच्चे के आगमन के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएँ देते हैं! 

All Images : Instagram