नीम के पत्ते का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है l

नीम की पत्ती में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरस, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते है l

कुछ लोग होते हैं, जो सुबह खाली पेट नीम के पत्ते का सेवन करते हैं l लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो पत्ती को पीसकर पी जाते हैं l

आइए जानते हैं नीम की पत्तियों का पानी पीने से क्या फायदा हो सकता है l

नीम की पत्तियों का पानी पीने से डायबिटीज़ के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है l

नीम की पत्ती में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है l

प्रतिदिन नीम के पत्ते का पानी पीने से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद मिलता है l

नीम के पत्ते का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है l इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है l

नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुड़ होता है, जो मुँह में उपस्थित बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है l

नीम पत्ते का रस बनाने के लिए 10 से 12 पत्तियाँ लेके इसे अच्छे से धोकर पानी में उबालें और उस पानी को छान के पी जाए l

All Images : Pinterest